बिंदुखत्ता राजस्व गांव महा रैली को लेकर जोरदार उत्साह, शुरुआत में ही अच्छी संख्या जुट चुकी है
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने की मांग को लेकर होने वाली आज की महा रैली को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है शुरुआत से ही अच्छी खासी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचने शुरू हो गए हैं जिस प्रकार से शुरूआती रुझान दिखाई दे रहा है उसको देखते हुए यह रैली महारैली का रूप लेगी इसकी पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है महा रैली को लेकर उत्साह इस कदर दिखाई दिया कि 10:00 बजे से पूर्व से ही लोग जनता इंटर कॉलेज जड़ सेक्टर में जुटना शुरू हो गये और यह संख्या धीरे-धीरे अच्छा खासा आंकड़ा पार कर चुकी है शुरुआत में ही जिस प्रकार से लोगों की संख्या उमड़ रही है उससे जबरदस्त उत्साह का माहौल भी बना हुआ है मंच से क्रांतिकारी गीत की गूंज सुनाई दे रही है भारत माता की जय के जोरदार उद्घोष के साथ, ले मसाले चल पड़े हैं लोग मेरे गांव के गीत ने धमाल मचाया है
भाजपा के प्रशिक्षण अभियान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही यह बात