जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में कांटे की टक्कर अरुण बिष्ट बने अध्यक्ष सचिव पद पर संजय सुयाल ने की जीत हासिल
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गये कड़े चुनावी मुकाबले में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर अरुण सिंह बिष्ट व सचिव पद पर संजय सुयाल ने जीत हासिल करी उपाध्यक्ष पद पर कमल चिलवाल ने जीत दर्ज की बुधवार को चुनावी गहमागहमी के बीच सुबह 10:30 बजे से जिला बार एसोसिएशन के कुल तीन पदों पर शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम तीन बजे तक तक जारी रही मतगणना के बाद शाम करीब पांच बजे मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने विजयी प्रतिभागियों की घोषणा करी बार संघ चुनाव में कुल पंजीकृत 300 से अधिक अधिवक्ताओ में से कुल 257 अधिवक्ताओ ने अपने मत का प्रयोग किया अध्यक्ष पद पर विजयी रहे अरुण सिंह बिष्ट को -कुल 96 मत मिलेे जबकि दूसरे स्थान पर रहे नीरज साह को 88 व तीसरे स्थान पर हरिशंकर कंसल को 71 मतो से संतोष करना पड़ा सचिव पद पर विजयी संजय सुयाल को 130 उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल सिंह बिष्ट को 124 मत मिले उपाध्यक्ष पद पर कमल चिलवाल ने बढ़ी जीत दर्ज की उन्हें कुल 152 मत मिले इसी पद पर चुनाव लड़ रहे प्रमोद तिवाड़ी को 98 मतों से संतोष करना पड़ा परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिये गए नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट सचिव संजय सुयाल सहित सभी पदाधिकारियों ने कहा कि वे एसोसिएशन व अधिवक्ता हित मे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे चुनाव प्रक्रिया समपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला सह- निर्वाचन अधिकारी प्रमोद बहुगुणा शंकर चौहान मुकेश चंद्र शिवांशु जोशी सहित
बार क्लर्क आनंद कुमार ने अपना योगदान दिया।।
आनंद बिष्ट बने उत्तराखंड क्रांति दल के जिला संयुक्त सचिव
बिंदुखत्ता के बहुचर्चित दीपक की मौत के मामले में मृतक के भाई ने गांव के ही कुछ लोगों को आरोपी ठहराते हुए तहरीर दर्ज की