गरीबों का उत्पीड़न कर रही भाजपा, हल्द्वानी के इस पार्षद ने लगाया आरोप

बागजाला को मालिकाना अधिकार देने, निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटाने, पंचायत चुनाव के अधिकार को बहाल करने, विकास कार्य शुरू करने, पेयजल योजना चालू करने समेत आठ सूत्रीय मांगों पर अनिश्चितकालीन धरना बागजाला गांव के धरना स्थल पर 53 वें दिन भी जारी रहा।
धरने को समर्थन देने पहुंची ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश उप सचिव मीना आर्य ने कहा कि, इस सरकार के राज में बिना संघर्ष के कुछ भी हासिल नहीं होता है। राज्य में आशाओं ने आज तक जो भी हासिल किया है संघर्ष और आंदोलन के बल पर ही किया है आप भी अपना अधिकार एकजुट होकर संघर्ष से ही प्राप्त कर सकते हैं। मैं आपके इस एकजुट होकर चल रहे निरंतर संघर्ष को जीत की शुभकामनाएं देती हूँ।
नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के पार्षद रोहित कुमार ने कहा कि, हल्द्वानी के राजपुरा से लेकर बागजाला तक भाजपा सरकार गरीबों को नोटिस दे कर परेशान करने पर आमादा है। सभी गरीबों को आवास बचाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
53 वें दिन के धरने में आशा नेता मीना आर्य, नगर निगम पार्षद रोहित कुमार, तस्लीम अंसारी, डा कैलाश पांडेय, विमला देवी, वेद प्रकाश, हेमा देवी, प्रेम सिंह नयाल, दीवान सिंह बर्गली, सुलेमान मलिक, मीना भट्ट, अनीता अन्ना, गोपाल सिंह बिष्ट, रमेश प्रसाद, महेन्द्र आर्य, सतपाल, नंदी देवी, रेखा देवी, पार्वती देवी, अनीता अन्ना, अंबा दत्त, दौलत सिंह कुंजवाल, दीवान राम, सुनीता देवी, भोला सिंह, नसीम अहमद, सुनीता रावत, ललित प्रसाद, शांति देवी, शोभा, दिव्या आर्य, मन्नू देवी, देवकी देवी, गीता, सलमा, दिनेश चन्द्र, बैजंती देवी, सोहन लाल, नीलम आर्य, हरीश चंद्र, महेश राम, नीमा, तुलसी, वासुदेव आदि शामिल रहे।
वेद प्रकाश,
सचिव,
अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी


