बागजाला आंदोलन का आया यह सुखद परिणाम
प्रेस नोट
हल्द्वानी
3/12/25
- बागजाला वासियों के संघर्ष लंबे संघर्ष के बाद जीत का पहला कदम,
- , एकता और संघर्ष के बल पर ही मालिकाना अधिकार हासिल होगा : डॉ कैलाश पाण्डेय
अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी के 100 दिन के आंदोलन के दबाव में जिला प्रशासन द्वारा किए गए वादे के अनुरूप आज बागजाला गांव में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
भाकपा माले जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, बागजाला वासियों के संघर्ष लंबे समय तक चले संघर्ष के बाद यह जीत सफ़लता की ओर पहला कदम है। बागजाला के ग्रामीण अपनी एकता और संगठन के बल पर लड़े हैं तब जीते हैं, आगे भी लड़ेंगे तो जीतेंगे। संघर्ष के दम पर सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ है, एकता और संघर्ष के बल पर ही मालिकाना अधिकार हासिल किया जायेगा।
उन्होंने मांग की कि, बागजाला वासियों को भूमि के मालिकाना अधिकार के लिए दमुआढूंगा की तर्ज़ पर राजस्व गांव बनाने की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री करें। साथ ही पेयजल की समस्या का समाधान करने के लिए बन रही भारत सरकार की जल जीवन मिशन योजना की हर घर जल योजना को शुरू किया जाय। और बागजाला गांव में पहले से रह रहे लोगों को कमरा, शौचालय, किचन आदि बनाने की इजाजत दी जाय। अन्यथा की स्थिति में ग्रामीणों के सामने एक बार फिर से आंदोलन खड़ा करने के अतिरिक्त और कोई विकल्प शेष नहीं रहेगा।
डॉ कैलाश पाण्डेय
जिला सचिव
भाकपा माले नैनीताल
दुम्का दंपति को दी गई नम आंखों से अंतिम विदाई