पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कैंची धाम दर्शनार्थियों को दिया तोहफा, 15 जून से पूर्व होगा वैली ब्रिज का निर्माण
विश्व विख्यात कैंची धाम में प्रतिवर्ष 15 जून को स्थापना दिवस मनाया जाता है इस वर्ष 62वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा लेकिन इस बीच जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के मद्देनजर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का फरमान राहत भरी खबर लेकर आया है पर्यटन मंत्री के आदेश के बाद अब लोक निर्माण महकमा एक्टिव मोड पर है तथा 45 मी लंबे वैली ब्रिज की टेंडर संबंधी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और यह सब कुछ निर्माण कार्य 15 जून से पहले होने का लक्ष्य रखा गया है उल्लेखनीय है कि कैंची धाम में अक्सर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है श्रद्धालुओं के अत्यधिक आगमन के कारण भवाली से रातीघाट तक का मार्ग जाम में तब्दील रहता है जिससे यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कभी-कभी तो रातीघाट से हल्द्वानी पहुंचने तक चार से पांच घंटे का समय भी लग जाता है जबकि सामान्यतः यह दूरी एक से डेढ़ घंटे में पूरी होती है यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भवाली सेनेटोरियम से रातीघाट बायपास मार्ग का निर्माण किया जा रहा है लेकिन यह सब प्रक्रिया पूरी तरह से अक्टूबर अथवा नवंबर माह तक पूरी होने की उम्मीद है इस बीच वैकल्पिक व्यवस्था के तहत भवाली रातीघाट बायपास मार्ग पर 68 लाख की लागत से स्वीकृत 45 मीटर लंबे वैली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के आदेश के तहत इसे 15 जून से पहले हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा पर्यटन मंत्री के आदेश के बाद लोक निर्माण महकमा एक्टिव मोड पर है बजट स्वीकृति के बाद टेंडर संबंधी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और 15 जून से पहले इसके पूरा होने की उम्मीद है
उत्तराखंड में होने वाली विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल को
रुद्रपुर में श्री भक्तमाल कथा का आयोजन 5अप्रैल से