हल्द्वानी पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री ने उत्तराखंड सरकार के कार्यकाल की करी सराहना, सीएम को बताया धुरंधर धामी
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज हल्द्वानी में आयोजित धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर आयोजित विराट जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है और इसे विकसित राज्य बनने से कोई नहीं रोक सकता है उन्होंने उत्तराखंड के समग्र विकास की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड का नेतृत्व कर रहे पुष्कर धामी धाकड़ धामी ही नहीं बल्कि धुरंधर धामी भी है और उनके कुशल नेतृत्व में राज्य चौमुखी विकास की ओर अग्रसर है उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने उत्तराखंड के विकास के लिए जो अनेक महत्वपूर्ण दूरगामी निर्णय लिए हैं उनकी आज पूरे देश में प्रशंसा की जा रही है उत्तराखंड में आज कई लाख करोड़ की विकास योजनाओं पर कार्य हो रहा है इंफ्रास्ट्रक्चर हो पर्यटन हो या यहां की डेमोग्राफी को लेकर के गंभीरता दिखाई जा रही हो हर दृष्टि से पुष्कर सिंह धामी की सरकार बहुत सराहनीय कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे राज्य में 10000 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए जाना अपने आप में एक बहुत बड़ा साहसिक एवं ऐतिहासिक फैसला है उन्होंने यूसीसी धर्मांतरण पर सख्त कानून नकल विरोधी कानून को सख्ती से लागू करने पर भी उत्तराखंड सरकार की सराहना की इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जारी अनेक योजनाओं का जिक्र किया कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश में सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के युग की शुरुआत हुई है उन्होंने उत्तराखंड में किए गए विकास कार्यों का भी हवाला दिया उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस को लागू करते हुए सख्त कार्रवाई की गई है उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास किया गया है उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब-जब भी उत्तराखंड के भविष्य के हित के लिए सरकार कोई निर्णय लेती है अथवा ठोस कदम उठाती है कांग्रेस लगातार इसका विरोध करती है उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री का समस्त उत्तराखंड वासियों की ओर से हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सांसद अजय भट्ट केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा समेत उत्तराखंड सरकार में शामिल मंत्री विधायक समेत वरिष्ठ जन भी मौजूद रहे इससे पूर्व राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल दिखाई दिया और बड़ी तादाद में लोग उनके विचारों को सुनने के लिए पहुंचे हुए थे