हल्दूचौड़ में 8 फरवरी को होगा विराट हिंदू सम्मेलन
सकल सनातन समिति द्वारा 8 फरवरी दिन रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ में सुबह 10:00 बजे से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा

यह जानकारी देते हुए हरिपुर बच्ची किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख मोहन चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु यह सम्मेलन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि सम्मेलन की शुरुआत 10:00 बजे होगी तथा 1:00 बजे सहभोज खिचड़ी प्रसाद कार्यक्रम होगा

उन्होंने बताया कि गौधाम हल्दूचौड़ के मुख्य कार्यकर्ता प्रख्यात भजन सम्राट गौ भक्त गोपीनाथ दास सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे
Advertisement
उत्तराखंड क्रांति दल का सदस्यता अभियान जारी, आज बिंदुखत्ता में इन लोगों ने ली सदस्यता
हल्द्वानी शिव कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
हल्दूचौड़ में कई लोगों ने ली उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता