हल्द्वानी में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: सरकार द्वारा वार्ड 19 रामपुर रोड़, बरेली रोड क्षेत्र के लक्ष्मी शिशु मंदिर में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया जिसमें 2003 से 2025 की मतदाता सूची कि मैपिंग नहीं हुई थी उनकी मैपिंग करवाई गई क्षेत्रवासियों ने अधिक संख्या मैं पहुंचकर मैपिंग करवाई गई साथ ही जिनकी मैपिंग अभी नहीं हुई है सभी से अनुरोध किया गया जल्द मैपिंग करवा लीजिये पूर्व पार्षद प्रत्याशी समाजसेवी अंजलि वर्मा ने बताया मैपिंग करने मैं बहुत सी समस्याएं आ रही हैं जिन वोटरों का नाम लोकसभा, विधानसभा, नगर निगम चुनाव कि लिस्ट मै हैं परन्तु 2003 की लिस्ट मै नाम नहीं होने से वोटरों को मैपिंग करने मैं काफी परेशानी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिनकी मृत्यु हो गई है उनके नाम को मैपिंग लिस्ट से कटवाया गया साथ ही समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया जल्द ही माननीय सिटी मजिस्ट्रेट महोदय से मिलकर मैपिंग प्रकिया कि जानकारी दी जाएगी .. इस दौरान समाजसेवी विशाल वर्मा, पूर्व पार्षद प्रत्याशी समाजसेवी अंजलि वर्मा, सुपर वाइजर ललित जोशी, बीएलओ तारा सिंह,बीएलओ संगीता , बीएलओ रचना, आदि मौजूद थे