खंड विकास अधिकारी के पुत्र के निधन पर शोक की लहर
बीडीओ के पुत्र के निधन पर शोक
पिथौरागढ़ जनपद के बेरीनाग के खंड विकास अधिकारी बसंत पांडे के पुत्र अंकित पांडे का रविवार को बंगापानी के पास कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। जिस पर सोमवार को विकास खंड कार्यालय में शोक सभा कर दुख व्यक्त किया। शोक सभा में ब्लाक प्रमुख संगीता चन्याल, ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डां भीम कुमार, सहायक खंड विकास अधिकारी नवीन तिवारी, सहायक पंचायत अधिकारी योगेश पांडे, बीओ गौरव चौहान, ग्राम विकास अधिकारी रमेश जोशी, डीपीओ कुलदीप बोहरा, गिरीश पंत, मनोज बनकोटी, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक विमल दुर्गापाल, एसडीओ शमशेर लाल, महेश बोरा, हेम उप्रेती, दीपक सैनी, संतोष पंत,सुनील रावत गोविंद मियांन सहित आदि मौजूद रहे। उधर निधन पर विधायक फकीर राम टम्टा, दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्या, एसडीएम खुशबू पांडे, तहसीलदार वतन गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर राठौर, प्रदीप महरा, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष दीपक उप्रेती,नगरपालिका अध्यक्ष हेमा पंत, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, विधायक प्रतिनिधि चारू पंत, सहित आदि ने शोक जताया है