अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने संभाला मोर्चा

ख़बर शेयर करें

अवैध शराब के खिलाफ सड़क पर उतरी महिलायें
लम्बे समय से हो रही है बिक्री

बेरीनाग ।पांखू क्षेत्र में लम्बे समय से बिक रही अवैध शराब के खिलाफ शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महिला मंगल दल के नेतृत्व सैकडों महिलायें पांखू बाजार में जिला पंचायत सदस्य विमला देवी के नेतृत्व में एकत्र हुई और हाथों में तख्ती लेकर अवैध शराब बंद करो पांखू को नशा मुक्त बनाओ के नारे लगाये। ।
महिलाओं ने अवैध शराब को बंद करने की मांग की ओर बताया कि अवैध शराब बंद करने की मांग को लेकर पूर्व कई बार आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन को अवैध शराब पर रोक लगाने की मांग की जा चुकी है लेकिन उसके बाद भी पांखू कस्बे सहित गांव गांव में शराब पहुंचाई जा रही है। जिससे पूरा क्षेत्र नशे में डूबता जा रहा है। महिलाओं ने कहा की यदि अवैध शराब को बेचने को वालों को नही पकड़ा गया तो अब महिलायें खुद पकडकर सजा देगी। महिलाओं के इस शराब विरोधी आंदोलन को विभिन्न संगठनों ने सहयोग दिया है। प्रदर्शन में पांखू क्षेत्र एक दर्जन गांव की महिलायें मौजूद रही। इस दौरान धरना प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस टीम मौजूद रही।इस मौके पर
जिला पंचायत सदस्य बिमला देवी,ग्राम प्रधान लछीमा पूजा पाठक,ग्राम प्रधान बैरातजुब्बर जानकी देवी,ग्राम प्रधान भट्टीगाँव सोनी रोतेला,किरन कार्की,सामाजिक कार्यकर्ती नंदी देवी,पार्वती जोशी,सोशल मिडिया इन्फेलूंसर भावना भट्ट नेहा जोशी,मंजू देवी,गीता देवी,मोहनी देवी,गोविंदी देवी,मुन्नी देवी,मीनाक्षी जोशी,मोहनी जोशी,प्रीति, कविता कार्की, चंचल रावत, लक्ष्मण कार्की सहित महिला मंगल दलों की महिलाए मौजूद रही।