लालकुआं में दिव्यांगो के कल्याणार्थ शिविर का आयोजन 20 को
विकलांग विकास एवं जनकल्याण समिति के नगर अध्यक्ष संतोष बाबू कश्यप लालकुआं एवं स्पार्क मिंडा रुद्रपुर एवं समाज कल्याण के सौजन्य से 20 सितंबर को नगर के फलाहारी आश्रम में दिव्यांग जनों के कल्याण आरती रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा रजिस्ट्रेशन के पश्चात पात्र लोगों को 24 सितंबर को हल्द्वानी में आवश्यक उपकरण दिए जाएंगे समिति के अध्यक्ष संतोष बाबू कश्यप ने बताया कि फलाहारी आश्रम लाल कुआं में होने वाले रजिस्ट्रेशन शिविर में लाभ के इच्छुक दिव्यांग जनों को आधार कार्ड यूआईडी कार्ड व एक फोटो लाना अनिवार्य होगा उन्होंने बताया कि चयनित लोगों को 24 सितंबर को हल्द्वानी कैंप में आवश्यकतानुसार आर्टिफिशियल पैर व्हीलचेयर ट्राई साइकिल मोटर ट्राई साइकिल बैटरी वाली हाथ की छड़ी, वाकर बैसाखी ,कान की मशीन, चश्मे व अन्य उपकरण दिए जाएंगे