रसोई गैस सिलेंडर संकट से गुस्साए क्षेत्र वासियों की तहसील में गर्जना
रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति के साथ साथ होम डिलीवरी करवाने की मांग पर आज उपभोक्ताओं ने सुरुचि गैस एजेंसी कार्यालय एवं तहसील लाल कुआं में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी प्रकाश उत्तराखंडी ने कहा कि एक ओर हमारी सरकार और प्रशासन जहां किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने की बात कर रहा है वहीं शहीद स्मारक, जड सेक्टर स्कूल,2 किलोमीटर घोड़ानाला,कालिका मंदिर आदि जगहों में सिलेंडरों के साथ पिछले तीन दिनों से रोज खाली हाथ बिना गैस भरवा घर को जाने को विवश लोगों से जमीनी हकीकत समझी जा सकती है। महिला कांग्रेस नेत्री बीना जोशी तथा भुवन पाण्डे ने कहा कि हाल ही में उप जिलाधिकारी लालकुआं रेखा कोहली द्वारा एजेंसी में किए गए औचक निरीक्षण में पाया कि स्टॉक की कोई कमी नहीं है फिर भी लोगों को गैस सिलेंडरों को लेकर लंबी कतारों में लगने के बावजूद सिलेंडर ना मिलना चिंताजनक है। वन अधिकार समिति के भुवन भट्ट ,बॉबी संभल एवं नवीन जोशी ने कहा कि सिलेण्डर नहीं मिलने के कारण स्कूली बच्चे व नौकरी करने वाले सभी लोग बन्द ब्रेड खाकर जाने जाने को मजबूर हैं
इस दौरान तहसीलदार लालकुआ ने आश्वासन दिया कि अब जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए रोस्टर के हिसाब से गैस की होम डिलीवरी की जाएगी। संचालक द्वारा उल्लंघन किए जाने पर कारवाही भी की जाएगी।