एलपीजी संकट को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, अविलंब हालत नहीं सुधरने पर दी आंदोलन की चेतावनी
एलपीजी को हो रही किल्लत को लेकर जहां क्षेत्र में उपभोक्ताओं में अफरा तफरी का माहौल है वही व्यवस्थाओं के सुचारु न होने से भी लोग आक्रोशित हैं आज गैस वितरण में आ रही दिक्कत को लेकर लालकुआं में कांग्रेस का धैर्य जवाब दे गया गुस्साए कांग्रेसियों ने एजेंसी ऑफिस तथा तहसील कार्यालय के समक्ष जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया अविलंब जनता की समस्याओं को दूर न करने पर बड़े आंदोलन की भी चेतावनी दी है इतना ही नहीं कांग्रेस ने कल सांकेतिक आंदोलन का भी ऐलान कर दिया है कांग्रेस शहर अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में गए लोगों का कहना था कि ऑनलाइन बुकिंग खत्म होने से उपभोक्ताओं को एजेंसी में बुकिंग कराने जाना हो रहा है लेकिन एजेंसी का कार्यालय निर्धारित समय से भी काफी देर तक खुला नहीं था जिसको लेकर वहां लोग काफी परेशान नजर आए हालांकि कांग्रेसियों के हल्ला मचाने के बाद स्थानीय कार्यालय खुल गया उसके बाद कांग्रेस का जत्था भुवन पांडे तथा बीना जोशी के नेतृत्व में तहसील पर जा धमका और तहसील कार्यालय के समक्ष जोरदार नारेबाजी की गई
कल जिले के इन विकासखंड के स्कूल रहेंगे बंद, कैंची धाम मेले को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश