2027 में अनेक राज्यों में होगा सत्ता परिवर्तन ज्योतिषाचार्य ने की भविष्यवाणी
राजनैतिक एवं प्राकृतिक रूप से कठिनाई भरा रहेगा नूतन वर्ष 2026— दिनांक 31 दिसम्बर2025/ 1 जनवरी 2026 की रात्री को ठीक 12 बजे मध्य रात्री a. Mको कन्या लग्न में आंग्ल नव वर्ष प्रारम्भ होकर 2026 साल का प्रारम्भ हो रहा है। वृषभ राशि में चन्द्र ग्रह का संचार रहेगा जिस कारण ज्योतिष दृष्टि कोण से मिथुन तुला कुंभ जातको के लिए वर्ष उम्मीद के विपरीत रहेगा, आंग्ल वर्ष परिवर्तन के समय कृतिका व रोहणी नक्षत्र का मिलन होने से सामान्य फल सूचक रहेगा, चतुर्थ सूर्य मंगल शुक्र बुध, का योग राजनैतिक हल्कों में कष्ट कारी रहेगा, सत्तम केन्द्र भाव में शनि आन्तरिक अस्थिरता को बढायेगा, राजनैतिक उठापटक विरोधात्मक राजनैतिक स्वार्थ का बोलबाला रहेगा, केन्द्र व राज्य सरकारों के लिए भी वर्ष अनुकूल नही कहा जा सकता है। राज्यों में 2027 सत्ता परिवर्तन का योग बना रहा है। कुटनीति व राजैनतिक परिदृश्य में भी सफलता के आसार नही है। आर्थिक व महंगाई के क्षेत्र में भी कठिनाइयों का सामना करना पड सकता है। तेज वर्षा हिमपात, व मौसम की खराबी से फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी हिमपात की संभावना बनी रहेगी। जून 2026 से अगस्त्य 2026 के मध्य भारी बारिश से प्राकृतिक व जनधन हानि संभावना है। सोना चांदी के भावों में उछाल आ सकता है राष्ट्र विरोधी ताकतें आन्तरिक कष्ट पैदा कर सकती है। डालर के मुकाबले रूपये में गिरावट की संभावना होने के बाबजूद भारत की छवि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर मजबूत होगी, मजबूत व सशक्त विपक्ष का अभाव रहेगा।। राशियों पर प्रभाव– मेष–साढेसाती बने रहेगी, स्वास्थ्य नरम रहेगा, आर्थिक हानि, वृष– शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा, आर्थिक लाभ रहेगा, मिथुन—-नव निर्माण, लाभ, व्यवसायिक लाभ, कर्क—ठंड,से शरीर कष्ट, भूमी लाभ, सिंह—- वर्ष का उतरार्ध भाग कष्ट कारी होने की संभावना स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कन्या– व्यापार संबन्धी लाभ, संतान प्राप्ति का योग, वैवाहिक सुख, तुला— आर्थिक, राजनैतिक लाभ, स्वास्थ्य सुधार, धन प्राप्ति का योग, वृश्चिक— सेहत का ध्यान रखें, भूमी में निवेश करने से फायदा, धनु— संतान पक्ष से कष्ट, पेट संबंधित रोग, मानसिक तनाव, आर्थिक नुकसान, मकर—- पूरा वर्ष अनुकूल,व्यापार में लाभ, विद्या, के क्षेत्र में प्रगति सूचक, कुंभ—2028 तक साढेसाती बनी रहेगी, वाहन, भवन का लाभ होगा, बिगडे कार्य बनेंगे, मीन—- 8-8-2029 तक साढेसाती बनी रहेगी, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रतियोगी परिक्षाओं में लाभ होगा।।। ग्रहण— इस वर्ष 2026 में भारत वर्ष में 12 अगस्त2026 को सूर्य ग्रहण, एवं 28 अगस्त 2026 को चन्द्र ग्रहण, होंगे जो भारत में दृश्य नही होंगे जिनका सूतक व प्रभाव भारत में नही पडेगा जो मान्य नही होंगे सारे धार्मिक कार्य यथावत होंगे।। पंडित त्रिभुवन उप्रेती संस्कार ज्योतिष भाग्य दर्पण नया बाजार हल्दूचौड हल्द्वानी नैनीताल।। 🙏🙏
बिंदुखत्ता मे फूंका भाजपा सरकार का पुतला