पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध पर सद्गुरुदेव सतपाल महाराज ने जताई चिंता कहा विश्व शांति के लिए हो विशेष पूजा अर्चना
अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संत एवं उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पश्चिम एशिया में चल रही भीषण युद्ध पर गंभीर चिंता जताई है उन्होंने बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को पत्र लिखकर कहा है कि पश्चिम एशिया में चल रहे भीषण युद्ध से संपूर्ण विश्व प्रभावित हो रहा है और यह स्थिति संपूर्ण मानव जीवन एवं प्राणियों के लिए बेहद चिंता जनक है ऐसे में हमें विश्व शांति के लिए हर स्तर से प्रयास करने चाहिए उन्होंने कहा कि ऐसी विषम स्थिति में हमें उत्तराखंड में स्थापित विभिन्न मंदिरों में विश्व शांति के लिए विशेष पूजा अर्चना एवं शांति यज्ञ का आयोजन करना चाहिएं उल्लेखनीय है कि आध्यात्मिक संत सदगुरुदेव महाराज मानव धर्म के प्रणेता है तथा शांति समरसता एवं सौहार्द का विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम के जरिए संदेश देते हैं मानव धर्म का संदेश है कि इंसान का इंसान से हो भाईचारा यही पैगाम हमारा
बैडमिंटन की नेशनल चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएगी उत्तराखंड की यह बेटी
शिव पार्वती विवाह प्रसंग सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु, पूर्व विधायक नवीन दुम्का समेत अनेकों श्रद्धालुओं ने छका शिव कथा का अमृत
आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन