रेलवे कर रही पैसेंजर एवं आम जनता को जागरूक
बरेली । पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में स्पेशल कैम्पेन 6.0 के अंतर्गत रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए यात्रियों और आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
अभियान के तहत मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों से सीधा संवाद स्थापित कर कचरे के उचित पृथक्करण, वैज्ञानिक निस्तारण तथा स्वच्छता बनाए रखने में सामूहिक सहभागिता के महत्व पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही संबंधित कर्मचारियों एवं सेवा प्रदाताओं को स्वच्छता संबंधी दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए उनके सुझाव एवं फीडबैक भी प्राप्त किए जा रहे हैं।
यात्रियों से प्राप्त सुझावों को सफाई व्यवस्था में सुधार का आधार बनाते हुए रेलवे परिसरों में स्वच्छता के स्तर को और बेहतर बनाने तथा जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देना और प्रत्येक यात्री को स्वच्छ रेलवे परिसर के निर्माण में सहभागी बनाना है।
जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर


हल्द्वानी बुध पार्क में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिया धरना