भक्तों की अटूट आस्था का केंद्र है बिंदेश्वर महादेव मंदिर
मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा संचालित श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर द्वितीय बिंदुखत्ता में स्थित प्राचीन बिंदेश्वर महादेव मंदिर भक्तों की अटूट आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र है इस मंदिर के आसपास का वातावरण बेहद भव्य एवं दिव्य है तथा दर्शनार्थी को एक अलौकिक शांति की प्राप्ति होती है यह मंदिर बिंदुखत्ता क्षेत्र का सबसे प्राचीन देव स्थल माना जाता है इस मंदिर की स्थापना के बाद से ही बिंदुखत्ता की बसावट का भी क्रम शुरू हुआ बिंदेश्वर महादेव मंदिर में वैसे तो वर्ष वर्ष श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है लेकिन महाशिवरात्रि होली दीपावली आदि पर्व पर यहां का माहौल देखते ही बनता है श्रद्धा एवं विश्वास का यह अटूट संगम भक्तों को असीम आनंद की अनुभूति कराता है अति प्राचीन बिंदेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव तथा सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के परम शिष्य महात्मा सत्यबोधानंद जी ने भक्त समुदाय के सहयोग से करवाया वर्तमान में यह मंदिर भव्य रूप ले चुका है यहां समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठानों के अलावा मांगलिक कार्य भी संपन्न कराए जाते हैं
सत्य साधक वृजेंद्र पांडे गुरुजी ने दी होली की शुभकामनाएं