7 मार्च को हल्द्वानी में होगा संकल्प सिद्धि सम्मान समारोह
अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन द्वारा 7 मार्च को नगर निगम हल्द्वानी के सभागार में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर संकल्प सिद्धि सम्मान समारोह किया जाएगा इस सम्मान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं के अलावा उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने देहदान एवं एवं नेत्रदान की घोषणा कर परोपकार का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत किया है

अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन की अध्यक्ष सुचित्रा जायसवाल ने बताया कि 7 मार्च को अपराह्न 3:00 बजे से उक्त कार्यक्रम का आयोजन होगा कार्यक्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे जबकि समारोह की अध्यक्षता महापौर गजराज सिंह बिष्ट करेंगे
Advertisement
ADVERTISEMENTS
पंतनगर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का ग्रामसभा अंतर्गत सर्वे जारी
मसूरी कांड के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि