बिंदुखत्ता की मेधावी छात्रा खुशी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन
बिंदुखत्ता की मेधावी छात्रा खुशी परिहार ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है सैनिक स्कूल में खुशी का चयन होने पर पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल सांसद अजय भट्ट विधायक डॉ मोहन बिष्ट समेत अनेक गणमान्य लोगों ने खुशी परिहार के माता-पिता एवं सुशीला तिवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश जोशी को शुभकामनाएं दी हैं

गांधीनगर निवासी मनोज परिहार एवं श्रीमती नंदी की बेटी खुशी परिहार सुशीला तिवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की मेधावी छात्रा है विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि खुशी बेहद मेहनती छात्रा है खुशी परिहार की कामयाबी पर पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल सांसद अजय भट्ट विधायक डॉ मोहन बिष्ट पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवती प्रसाद त्रिकोटी, कांग्रेस नेता प्रमोद कलोनी कुंदन सिंह मेहता वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री बीना जोशी स्कूल प्रबंधक देवी दत्त पांडे समेत अनेक गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खुशी उनके माता-पिता एवं विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी हैं
नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने आंगनबाड़ी केंद्र में दिया यह संदेश