रेलवे ने किया सराहनीय कार्य, पीड़ित महिला को मिली मदद

ख़बर शेयर करें

बरेली, रेल मदद एप पर मंडल नियंत्रण कक्ष, इज़्ज़तनगर में 11 मार्च, 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 15091 दौराई-टनकपुर एक्स्प्रेस के कोच संख्या एम1 के बर्थ संख्या 18, 19, 21 व 22 जिनका आरक्षण फुलेरा से चंदौसी तक था उनके साथ यात्रा कर रही महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया है। जिसकी सूचना तत्काल ट्रेन में कार्यरत ट्रेन कंडक्टर श्री सुबोध कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही उन्होंने कई कोचों में पर्स को ढूंढा उनके बहुत प्रयास के बाद पर्स कोच संख्या एम2 के बाथरूम में रखा मिला। पर्स मिलने के उपरांत श्री सुबोध कुमार द्वारा आरक्षण चार्ट पर उपलब्ध यात्री के मोबाइल नंबर पर संपर्क करके पर्स मिलने की सूचना यात्री को दी। पर्स में सात हजार दो सौ रुपये नगद एवं कुछ आर्टिफीशियल ज्वेलरी थी। जिसे उक्त गाड़ी के टनकपुर पहुंचने पर पर्स रेल सुरक्षा बल पोस्ट, टनकपुर के प्रभारी श्री रणदीप कुमार को सुपर्द किया गया एवं जिनकी सूचना भी यात्री को दे दी गई ।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठियां बरसाने से गुस्साए कांग्रेस ने लालकुआं में निकाला विशाल कैंडल मार्च

(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर मंडल।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad