बीजेपी ने इस पूर्व विधायक को दिखाया बाहर का रास्ता

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद अपनी ही सरकार के द्वारा तय किए गए कायदे कानून को ठेंगा दिखाकर चर्चा में आए ज्वालापुर से बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को भाजपा ने 6 साल के पार्टी से बाहर निकाल दिया है। दूसरी शादी और अमर्यादित टिप्पणी करने के खिलाफ भाजपा ने सुरेश राठौड़ को नोटिस जारी किया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में गुरु पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

इसके बाद राठौर ने पार्टी कार्यालय आकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और और संगठन महामंत्री अजय कुमार को अपना स्पष्टीकरण दिया। लेकिन स्पष्टीकरण में सही जवाब न देने के बाद पार्टी ने राठौड़ को 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल

राजेन्द्र बिष्ट प्रदेश महामंत्री

पत्रांक :- UKBJPHQ/GS2/2025/15

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड

दिनांक: 28 जून, 2025

निष्कासन सूचना

श्री सुरेश राठौर

पूर्व विधायक, ज्वालापुर (हरिद्वार)

महोदय,

आपको दिनांक 23 जनू 2025 को भेजे गये नोटिस के सन्दर्भ में आपके द्वारा प्राप्त स्पष्टीकरण से पार्टी नेतृत्व संतुष्ट नही हैं। आपके द्वारा लगातार पार्टी की मर्यादा एवं सामाजिक आचरण का उल्लंघन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के चलते चार धाम यात्रा 24 घंटे के लिए रुकी

माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 06 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।

(राजेन्द्र बिष्ट) प्रदेश महामंत्री भाजपा, उत्तराखण्ड

प्रतिलिपि :-

मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष

मा. राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)

मा. प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारी

मा. प्रदेश अध्यक्ष

Advertisement