हल्द्वानी में धूमधाम से मनाई गई जगत जननी राजराजेश्वरी माता जी की पावन जयंती

ख़बर शेयर करें

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा यहां हल्द्वानी के ऊषा रूपक कॉलोनी कमलुवागांजा रोड कुसुमखेड़ा स्थित मानव धर्म आश्रम में जगत जननी राज राजेश्वरी माता जी की पावन जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर आश्रम परिसर में सुबह से ही भजन कीर्तन सत्संग की धूम रही तथा आरती एवं भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर आश्रम की प्रबंधक जीविका बाई जी एवं विरक्ता बाई जी ने जगत जननी राज राजेश्वरी माताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा धर्म एवं आध्यात्म की दिशा में किए गए कार्यों का वर्णन किया बताया गया कि विषम परिस्थिति में भी जगत जननी माताजी ने अनेक स्थानों का भ्रमण कर धर्म एवं अध्यात्म के अनेक केंद्रों का शुभारंभ किया एवं मानव उत्थान सेवा समिति के संगठन को भी सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही इस दौरान वरिष्ठ समाज सेवी अमर सिंह भदोरिया के पुत्र अमन एवं पुत्रवधु तान्या के वैवाहिक बंधन में बंधने की खुशी में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया अमर सिंह भदौरिया एवं उनके धर्मपत्नी श्रीमती शीला भदौरिया ने जीविका बाई जी विरक्ता बाई जी एवं समस्त उपस्थित प्रेमी जनों का आभार व्यक्त किया पूजनीय बाई जनों द्वारा अमन एवं तान्या को मंगल वस्त्र भेंट कर आशीर्वाद दिया गया यहां मुख्य रूप से ज्वाला दत्त पाठक भुवन चंद भट्ट महेश चंद्र पांडे भुवन चंद्र उप्रेती गोपाल सिंह नेगी प्रेमचंद्र जोशी हिमानी रावत हेमा नेगी खष्टी बिष्ट अंजलि नेगी सत्यवती कश्यप प्रेमलता बिष्ट जया नयाल दिव्या समेत अनेकों श्रद्धालु मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad