कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने धामी सरकार के 4 साल के कार्यकाल को बताया ऐतिहासिक
हल्द्वानी
उपलब्धियों का कालखंड रहे सरकार के चार साल रेखा आर्या
हल्द्वानी में आयोजित जन-जन की सरकार कार्यक्रम में बोली कैबिनेट मंत्री
जन-जन की सरकार- 4 साल बेमिसाल थीम के अवसर पर माननीय मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने प्रदेश सरकार द्वारा आम नागरिकों के हित में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं, निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज उत्तराखंड हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन चार वर्षो में धामी सरकार द्वारा कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं इन चार वर्षो में राज्य की अर्थव्यवस्था डेढ़ गुना बड़ी है। राज्य का सालाना बजट बड़ा है। हर क्षेत्र में उत्तराखंड राज्य, देश के अग्रणी राज्यों में सुमार हुआ है, एसडीजी रैंकिंग में राज्य देश में प्रथम स्थान पर आया है। उन्होंने कहा कि इन चार वर्षो में महिलाओं के, किसानों के खेल के, युवाओं के हित में अनेक कार्य सरकार द्वारा किए गए हैं। राज्य का चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार द्वारा जनहित में अनेक निर्णय लिए हैं साथ ही अनेक कानून राज्य में लागू किए हैं। उन्होंने कहा कि महिला शसक्तीकरण के क्षेत्र में अनेक कार्य व निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में राज्य निरंतर तरक्की कर रहा है। आने वाले समय में उत्तराखंड राज्य देश के प्रथम राज्यों की श्रेणी में गिना जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन में राज्य में वात्सल्य योजना और महिलाओं के लिए 30% क्षेतिज आरक्षण और 4% खिलाड़ियों को आरक्षण देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद प्रकट किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी ने अपने संबोधन में उत्तराखंड सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उत्तराखंड में धामी सरकार द्वारा लागू नकल विरोधी क़ानून, समान नागरिक संहिता, एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में किए गए कार्यों के साथ ही महिला सशक्तिकरण,समाज कल्याण आदि क्षेत्रों में किए गए अनेक कार्यों व योजनाओं की प्रशंसा करते हुए जनपद नैनीताल में हुए विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया।
इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री दीपक महरा ने कहा कि उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में पंहुचाने हेतु राज्य में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा राज्य के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं जिसमें भू क़ानून, यूसीसी, नकल विरोधी कानून, महिला सशक्तिकरण आदि कानूनों के माध्यम से राज्य को सशक्त किया है।
इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री सुरेश चंद्र भट्ट ने कहा कि सरकार द्वारा कई साल पुरानी मांग के अंतर्गत जमरानी बांध परियोजना का तेज गति से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड प्रदेश अनेकों योजनाएं लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि आने वाले 2047 में हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। उसी के अनुरूप उत्तराखंड राज्य सुशासन और लोक कल्याणकारी नीतियों के साथ आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर महापौर नगर निगम हल्द्वानी गजराज बिष्ट ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 40-50 वर्ष पुराना सपना पूरा होने जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और धामी जी के प्रयासों से हल्द्वानी शहर को लगभग 02 हजार करोड़ रुपया प्राप्त हुआ है। जिससे अनेक विकास कार्य गतिमान है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है जिसका लाभ गरीब जनता को मिल रहा है।
इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख हल्द्वानी मंजू गौड़ ने जन उपयोगी योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए माननीय मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा, राज्य में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने हेतु अनेक योजनाएं संचालित की है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी विकास खंड में ही अकेले वर्तमान में 6500 महिलाएं इससे जुड़ी हैं। जिनमें से कई लखपति दीदी बन गई हैं