जिला बार चुनाव को लेकर हलचल तेज
जिला बार चुनाव:- पहले दिन बिके आठ नामांकन फार्म मंगलवार अंतिम दिन।
नैनीताल जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई पहले ही दिन विभिन्न पदों के लिए कुल आठ नामांकन फार्म संभावित उम्मीदवारों द्वारा खरीदे गए मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन उपाध्यक्ष पद के लिए दो सचिव पद के लिए दो तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए एक नामांकन फार्म खरीदा गया है उन्होंने बताया कि विभिन्न पदों के लिए नामांकन शुल्क भी निर्धारित किया गया है अध्यक्ष पद के लिए 6000 रुपये उपाध्यक्ष के लिए 5000 रुपये, सचिव पद के लिए 5500 रुपये संयुक्त सचिव के लिए 2500 रुपये तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए 2000 रुपये शुल्क तय किया गया है चुनाव अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि नामांकन फार्म खरीदने की अंतिम तिथि चौबीस मार्च मंगलवार तक है ऐसे में संभावित प्रत्याशियों में जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने को लेकर हलचल तेज हो गई है।
बैडमिंटन की नेशनल चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएगी उत्तराखंड की यह बेटी
शिव पार्वती विवाह प्रसंग सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु, पूर्व विधायक नवीन दुम्का समेत अनेकों श्रद्धालुओं ने छका शिव कथा का अमृत
आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन