सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं द्वारा कल नगर में निशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लाल कुआं द्वारा कल रविवार को शहर में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया जाएगा शिविर में अनेक प्रकार की निशुल्क जांच के साथ-साथ अनेक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी

सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक कल रविवार को नगर के होली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल में सेंचुरी पेपर मिल द्वारा विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा यह स्वास्थ्य शिविर सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक चलेगा शिविर में खून की जांच हीमोग्लोबिन ब्लड शुगर ईसीजी तथा फेफड़ों की जांच भी निशुल्क कराई जाएगी शिविर में जनरल फिजिशियन छाती रोग विशेषज्ञ गुर्दा रोग विशेषज्ञ जनरल सर्जन बाल रोग विशेषज्ञ हड्डी रोग विशेषज्ञ न्यूरो फिजिशियन स्त्री रोग विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे