मुख्यमंत्री धामी ने चलाया खेत में हल, करी धान की रोपाई, कृषकों को बताया अन्नदाता , अपने बीच खेत में मुख्यमंत्री को पाकर बेहद खुश हुए काश्तकार

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने गृह क्षेत्र खटीमा दौरे पर है। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री अपने खेतों में हल चलाते नजर आए। धान रोपाई के दौरान मुख्यमंत्री भी किसानों के बीच पहुंच गए।

पहले मुख्यमंत्री ने खेत में हल चलाया और फिर किसानों के साथ धान रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया।

यह भी पढ़ें 👉  नेशनल हाईवे पर पड़ा मिट्टी का ढेर, परेशानी का सबब

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर वहां मौजूद लोग भी खुश नजर आए। सीएम ने कहा कि खेतों में उतरकर पुराने दिनों की याद ताजा हो गई उन्होंने किसानों को अन्नदाता बताते हुए कहा कि हमारे महान सांस्कृतिक परंपराओं के भी संवाहक है उन्होंने धान की अच्छी फसल और किसानों की समृद्धि के लिए पारंपरिक हुड़किया बोल की थाप पर भूमिया देवता इंद्र देवता और वरुण देवता की वंदना की

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा के पिता स्वर्गीय गणेश सिंह बोरा की प्रथम पुण्यतिथि वार्षिक श्राद्ध पर श्रद्धा सुमन अर्पित, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत अनेक गणमान्य रहे मौजूद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर किसान बेहद खुश नजर आए उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के और अधिक यशस्वी जीवन की भी ईश्वर से प्रार्थना की धाकड़ धामी का यह अंदाज पूरे प्रदेश में जहां चर्चा का विषय बना है वही लोगों में कृषि के प्रति जागरूकता भी बड़ी है

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा के पिता स्वर्गीय गणेश सिंह बोरा की प्रथम पुण्यतिथि वार्षिक श्राद्ध पर दी गई श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष समेत अनेक गणमान्य लोग रहे मौजूद
Ad Ad Ad Ad