रामनगर में उत्तराखंड क्रांति दल ने किया संगठन का विस्तार

ख़बर शेयर करें

रामनगर 61 विधानसभा क्षेत्र में उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ड्राइव एंड डिलाइट रेस्टोरेंट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान जी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय महामंत्री राकेश चौहान जी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के शीर्ष नेतृत्व के पदाधिकारी श्री भुवन सिंह बिष्ट (केंद्रीय संगठन मंत्री) तथा श्री आयुष रावत (युवा केंद्रीय मीडिया प्रभारी) श्याम सिंह नेगी जी (केंद्रीय सचिव), लललित अधिकारी जी ( जिला अध्यक्ष युवा प्रकोठ रानीखेत, हरीश रोतेला ( जिला महामंत्री रानीखेत ), गोपाल सिंह बिष्ट ( सल्ट विधानसभा अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ) एवं भुवन सत्यवली (ग्राम प्रधान बमन गांव )भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल

बैठक के दौरान संगठन विस्तार के तहत कई नए साथियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई तथा विभिन्न पदों की जिम्मेदारियाँ भी सौंपी गईं। जिनमें –

यह भी पढ़ें 👉  हर घर तिरंगा अभियान के तहत रेलवे ने किया शानदार कार्यक्रम , उत्साह एवं उल्लास के बीच वंदे मातरम की गूंज

  • रामनगर: नगर अध्यक्ष – श्री महेश करगेती
  • रामनगर मीडिया प्रभारी – श्री अमित शर्मा
  • मालधन चौड ब्लॉक अध्यक्ष – श्री ज्वाला प्रसाद
  • मालधन चौड़ ब्लॉक उपाध्यक्ष – श्री राजेंद्र सिंह जीना
  • मालधन चौड ब्लॉक युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष – श्री किशन लाल
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की साजिश का पर्दाफाश, गलत तथ्य देने पर होगा मानहानि का मुकदमा

सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की ओर से शुभकामनाएँ दी गईं।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड क्रांति दल को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और उत्तराखंड की जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना है। संगठन के सभी कार्यकर्ता मिलकर उत्तराखंड क्रांति दल का परचम पूरे प्रदेश में लहराने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad