उत्तराखंड के मुख्य सचिव कल से दो-दिवसीय जनपद दौरे पर
नैनीताल 16 मार्च, 2026 सूवि
अपर जिलाधिकारी प्रशासन, विवेक राय ने अवगत कराया गया है कि मुख्य सचिव उत्तराखंड श्री आनंद बर्धन दिनांक 17 मार्च, 2026 को दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।
मुख्य सचिव आनंद बर्धन दिनांक 17 मार्च को देहरादून से प्रस्थान कर पूर्वाहन 10:55 बजे केलाखान हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे और केलाखान से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:30 बजे कैंची धाम पहुंचेंगे और कैंची धाम में चल रहे विकास कार्यों एवं परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात अपराह्न 1:30 बजे कैंचीधाम से (सड़क मार्ग द्वारा) प्रस्थान कर अपराह्न 02:00 बजे एवरस्ले कॉटेज एटीआई, नैनीताल पहुंचेंगे। तदोपरांत एटीआई, नैनीताल से प्रस्थान कर सांय 5:00 बजे माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल में आहूत बैठक में प्रतिभाग करेंगे। सांय 6:30 बजे माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल से प्रस्थान कर एवरेस्ले कॉटेज पहुंच कर जिला नैनीताल की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग करेंगे। दिनांक 18 मार्च को प्रात: 8:45 बजे केलाखान के लिए प्रस्थान करेंगे जहां से 9:00 बजे सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।