अंकिता भंडारी हत्याकांड में कल आएगा फैसला
उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में 3 साल बाद अब कल 30 मई को कोर्ट से फैसला आने की उम्मीद है इस मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट कोटद्वार द्वारा फैसला सुनाया जाएगा उल्लेखनीय है कि जनपद पौड़ी के यम्केश्वर ब्लॉक की रहने वाली 22 वर्षीय अंकिता भंडारी की 18 सितंबर 2022 को हत्या कर दी गई थी अंकिता भंडारी जो बेहद निर्धन परिवार से थी वह अपने परिजनों की गुजर बसर के लिए वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के पद पर तैनात थी अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने बेहद भावुक होते हुए कहा कि जिन तीन दरिंदों ने उनकी बेटी की हत्या की है उन्हें फांसी की सजा दी जानी चाहिए उक्त मामले को लेकर पूरे देश के निगाहें कल अदालत के फैसले पर टिकी है अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलकित आर्य सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता आरोपी हैं
Advertisement
रसोई गैस सिलेंडर संकट से गुस्साए क्षेत्र वासियों की तहसील में गर्जना
जानिए राशि नक्षत्र के आधार पर कैसा रहेगा आपका नव संवत्सर बता रहे हैं विद्वान आचार्य मोहन कांडपाल
एलपीजी संकट को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, अविलंब हालत नहीं सुधरने पर दी आंदोलन की चेतावनी