दीपक बने समाज कल्याण अनु श्रवण समिति के सदस्य
दीपक को सरकार ने समाज कल्याण अनुश्रवण समिति सदस्य नामित
दीपक नवेलिया के सदस्य बनने पर बधाईयों का तांता
बेरीनाग ।बेरीनाग विकास खंड चौडमन्या निवासी दीपक नवेलिया को सीएम पुष्कर धामी ने सदस्य समाज कल्याण अनुश्रवण समिति का दायित्व दिया है। दायित्व मिलने पर दीपक नवेलिया ने सीएम पुष्कर धामी, केन्द्रीय मंत्री अजय टम्टा,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, स्थानीय विधायक फकीर राम टम्टा का आभार जताया है। दीपक नवेलिया ने कहा की समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ ही सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया जायेगा। दीपक को सरकार में समाज कल्याण विभाग सदस्य नामित करने पर विधायक फकीर राम टम्टा, दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्या, पूर्व विधायक मीना गंगोला, ब्लाक प्रमुख संगीता चन्याल, ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, पूर्व ब्लाक प्रमुख खुशाल भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, मंडल अध्यक्ष मनोज कार्की, त्रिलोक खाती, त्रिभुवन भंडारी,दर्पण कुमार, दिनेश आर्या, महेश पंत, धीरज रौतेला, रितिक पांडे, सतीश जोशी सहित आदि ने बधाई दी है। दीपक ने पिछले दिनों भाजपा के द्वारा चलाया गये सदस्यता अभियान में प्रदेश सबसे अग्रणी रहने के साथ जिले में प्रथम स्थान में रहा था। पूर्व ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रतिनिधि रहा था। क्षेत्र के पांच हजार ग्रामीणों का श्रम विभाग में पंजीकृत करने के साथ ही श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाया। लगातार सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहते हैं।
हल्द्वानी में धूमधाम से मनाई गई जगत जननी राजराजेश्वरी माता जी की पावन जयंती