देवभूमि उद्योग-व्यापार मंडल ने कालू सिद्ध मंदिर हल्द्वानी में किया भंडारे का आयोजन

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आज यहां हल्द्वानी में नवनिर्मित कालू सिद्ध मंदिर में हवन अनुष्ठान के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर सदा शिव भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया देवभूमि उधोग व्यापार मंडल के तत्वाधान व आयोजित अनुष्ठान एवं भंडारे को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह बना रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने इस देव दरबार में पहुंचकर सौभाग्य प्राप्त किया

यहां मुख्य रूप से देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर दर्जा राज्य मंत्री डॉ अनिल कपूर डब्बू पूर्व राज्य मंत्री गणेश उपाध्याय राज्य मंत्री रेणु अधिकारी श्याम सिंह नेगी प्रेम सिंह परिहार प्रताप सिंह चौहान कमल पाठक राहुल छिमवाल केदार पलडिया सतीश नैनवाल पूर्व प्रधान रमेश चंद्र जोशी समेत अनेकों श्रद्धालु मौजूद रहे
