जिला उद्योग केंद्र मे कार्यशाला का आयोजन रैंप पर दी गई जानकारी

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी 28 मार्च

जनपद नैनीताल के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित विश्व बैक पोषित रैम्प कार्यक्रम के अन्तर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की गतिविधियों को बढ़ाए जाने के सम्बन्ध में शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला उद्योग केन्द्र, सभागार हल्द्वानी में आयोजित किया गया, जिसका उददेश्य जनपद अन्तर्गत उद्यमियों/इकाईयों, संस्थाओं आदि को वित्त, तकनीकि उन्नयन, विपणन सहयोग एवं संस्थागत सुदृढ़ीकरण के माध्यम से लाभान्वित करना है। कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों से आए उद्यमियों को रैम्प योजना व कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यशाला मेंलगभग 90 उद्यमियों/इकाईयों, संस्थाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया।


उक्त कार्यक्रम में रोबिन सिंह, प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र हल्द्वानी, मुकेश बेलवाल, गायत्री फ्लोर मिल, हरी शंकर पाण्डे, मै0 सरस्वती वेवरेज आदि उपस्थित रहे, साथ ही ऑनलाइन विडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से रोहित श्रीवास्तव, उद्योग निदेशालय देहरादून द्वारा रैम्प योजना के सम्बन्ध में समस्त जानकारी प्रदान की गई।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad