डॉ आशुतोष पंत ने बमस्यू अल्मोड़ा में बांटे अखरोट के निशुल्क पौधे

ख़बर शेयर करें

अगली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को बचाना जरूरी है।

16 फरवरी को अल्मोड़ा जिले के बमस्यू में ग्रामीणों को अखरोट के पौधे निःशुल्क भेंट किये। यहां राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में डॉ सुधीर सोनी के विशेष सहयोग से हुए कार्यक्रम में पूर्व प्रधान श्री मुकेश पांडे, वर्तमान प्रधान श्रीमती मंजू मेहरा की सहभागिता रही। अस्पताल के स्टाफ कविता, जसवंत सिंह, लक्ष्मी के साथ स्थानीय श्री अक्षय मेहरा का सहयोग रहा। सभी सहयोगियों का आभार।
टिपोला क्षेत्र में जूनियर हाईस्कूल के बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारियां देने के साथ पौधे देकर उन्हें बचाने का संकल्प दिलाया, पॉलिथीन प्रयोग रोकने के लिये प्रेरित किया। आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं, यदि इनके मन में पर्यावरण के लिये प्रेम पैदा किया जाए तो शायद बिगड़ते हालात सुधर सकते हैं। जिस गति से ग्लोबल वार्मिंग हो रही है, वायु और जल सब कुछ प्रदूषित हो रहा है वह बहुत चिंताजनक है। स्कूल में देखा सब बच्चे प्लास्टिक की बोतल में पीने का पानी लाते हैं। लगातार प्लास्टिक की बोतल से पानी पीने से गम्भीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। माइक्रोप्लास्टिक और बेसफिनॉल जैसे खतरनाक रसायन घुलकर शरीर में जाते हैं तो लिवर, गुर्दे की बीमारी और कैंसर तक की संभावना बढ़ जाती है। बच्चों को धातु की बोतल प्रयोग करने के लिये जागरूक किया।
प्रत्येक व्यक्ति को हर साल कम से कम एक पेड़ लगाकर उसे बड़ा करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिय। जिस तेजी से विकास के नाम पर पेड़ काटे जा रहे हैं उस पर रोक लगनी चाहिए। विकास होना चाहिए़ पर पर्यावरण की कीमत पर नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  आज है भौमवती अमावस्या जानिए इसका आध्यात्मिक महत्व

डॉ आशुतोष पन्त
पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी/ पर्यावरणविद।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad