डॉ आशुतोष पंत ने बांटे मुक्तेश्वर में अखरोट के पौधे
प्रमुख पर्यावरणविद् तथा पूर्व जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशुतोष पंत ने निशुल्क पौध वितरण अभियान के तहत अखरोट के पौधे भेंट किए उन्होंने जनपद नैनीताल के मुक्तेश्वर
क्षेत्र के गांवों में अखरोट के पौधे भेंट करने के साथ विद्यार्थियों को जागरूक किया।
नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र में कसियालेख, बूढ़ीबना, गंगवाचौड़, सुनकिया के ग्रामीणों को अखरोट के पौधे निःशुल्क भेंट किए।
राजकीय इंटर कॉलेज, कसियालेख के अध्यापकों के सहयोग से छात्र छात्राओं से रूबरु होने का मौका मिला। छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किये, उन्हें पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। हिंसक पशुओं से बचाव के टिप्स दिये। छात्रों को पॉलिथीन का प्रयोग ना करने और अपने व अपने परिजनों के जन्मदिन पर पौधे लगाने का संकल्प दिलाया। 200 से अधिक विद्यार्थियों को उनके घर में लगाने के लिये पौधे भेंट लिये। डॉ आशुतोष पंत ने बताया कि मेरा लगातार प्रयास है कि बागवानी की ओर लोगों का रुझान बढ़े, लोग अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। फलोत्पादन बढ़ेगा तो लोगों का स्वास्थ्य अच्छा होगा, उनकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। उन्होंने
कार्यक्रम में सहयोग के लिये योगाचार्य श्री गौरव नेगी, सुनकिया की प्रधान श्रीमती पूनम देवी, स्थानीय श्री सुरेश डंगवाल, श्री गोविंद डंगवाल का आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से डॉ हिमाचल सिंह आभार व्यक्त किया जिन्होंने अपने वाहन से पौधे पहुंचाकर पूरे कार्यक्रम में साथ रहकर सहयोग दिया।
डॉ आशुतोष पंत
हल्दूचौड़ में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन