आज का पंचांग

ख़बर शेयर करें

(आज का पंचांग), 25 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि का सातवा दिन है. आज के दिन मां दुर्गा के 7वें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा करते हैं. मां कालरात्रि को शुभंकरी भी कहते हैं क्योंकि वे अपने भक्तों को शुभ फल प्रदान करती हैं. श्याम वर्ण की चार भुजाओं वाली मां कालरात्रि शत्रुओं के लिए काल के समान हैं, इसलिए इनको कालरात्रि कहा गया है. इनको पूजा के समय रातरानी, लाल गुड़हल और लाल गुलाब का फूल अर्पित करें, गुड़ का भोग लगाएं. क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम: मंत्र का जाप करें. इनकी कृपा से शत्रु पर विजय, अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति, साहस, पराक्रम, शक्ति की प्राप्ति होती है. आज के पंचांग अनुसार, आज चैत्र शुक्ल सप्तमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र, वणिज करण, सौभाग्य योग, उत्तर का दिशाशूल और मिथुन राशि में चंद्रमा है. सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह में 06:20 ए एम से 05:33 पी एम तक है, वहीं भद्रा 01:50 पी एम से रात तक है, लेकिन इस भद्रा का वास स्वर्ग मैं है पृथ्वी पर इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad