बेरी पड़ाव में तेंदुए की सूचना के बाद वन विभाग एक्शन मोड पर निगहबानी जारी

ख़बर शेयर करें

तराई पूर्वी वन विभाग अंतर्गत बेरी पड़ाव में आबादी क्षेत्र में तेंदुए देखे जाने की सूचना के बाद वन विभाग एक्शन मोड पर है प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी दीपक सिंह के दिशा निर्देशन में तथा उपप्रभागीय वनाधिकारी अनिल जोशी की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी के नेतृत्व में सघन सर्च अभियान चलाया वन विभाग का दावा है कि तेंदुआ सुरक्षित पकड़ लिया जाएगा उन्होंने ग्रामीणों से एहतियात बरतने की अपील की है वन विभाग के मुताबिक तेंदुआ फुटेज में दिखा भी है और उसकी चहल कदमी की पुष्टि भी हुई है वन विभाग के रेंजर चंदन सिंह अधिकारी ने स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील की है क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र दुर्गापाल ने सुबह विभाग को बेरीपड़ाव हिम्मतपुर चौम्वाल अंतर्गत बी सी रजवार मेमोरियल स्कूल के आसपास तेंदुए आने की सूचना दी थी जिसके चलते सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल में अवकाश कर दिया गया था टीम में दीप चंद्र आर्य समेत अनेकों लोग शामिल रहे