गौधाम ने जारी किया सर्कुलर इस दिन मनाया जाएगा दीपावली का महापर्व

दीपावली के महापर्व को लेकर जोरदार बहस जारी है विद्वान आचार्यों के इसको लेकर अभी तक अलग-अलग मत सामने आ रहे हैं एक मत से जुड़े लोगों का कहना है कि दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर को ही मनाया जाना चाहिए जबकि एक वर्ग का मानना है कि दीपावली का महापर्व 21 अक्टूबर को शास्त्र सम्मत है ऐसे में आम जनमानस में भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है धार्मिक संस्थाएं भी एकदम अपनी राय देने से बच रही है इस बीच कुमाऊं अंचल के प्रख्यात गौधाम ने दीपावली का महापर्व 21 अक्टूबर को मनाये जाने का ऐलान किया है और 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाए जाने का भी निर्णय लिया है बाकायदा उसके लिए उन्होंने स्थानीय श्रद्धालुओं को निमंत्रण भी दिया है श्रील नित्यानंद पाद आश्रम गौधाम हल्दूचौड़ के उप प्रबंधक गोपीनाथ दास जी ने कहा है कि दीपावली का महापर्व लक्ष्मी पूजन 21 अक्टूबर को मनाया जाएगा और 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का उत्सव होगा उन्होंने कहा कि 22 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे से हवन अनुष्ठान हरिनाम संकीर्तन गौ पूजन तुलसी पूजन कन्या पूजन इत्यादि कार्यक्रमों के बाद महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा

उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है और दीपावली का महापर्व 21 अक्टूबर को मनाये जाने का आह्वान किया है