Advertisement

राजस्व गांव को लेकर क्रमिक अनशन जारी

ख़बर शेयर करें

प्रेस नोट

दिनांक: 21 अक्टूबर 2026
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम, गौला नदी पर स्थायी तटबंध सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन 20वें दिन भी जारी
बिंदुखत्ता। कांग्रेस पार्टी, भाकपा (माले) एवं इंडिया गठबंधन के संयुक्त तत्वावधान में बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने, गौला नदी पर स्थायी तटबंध निर्माण सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन आज 20वें दिन भी जारी रहा।
आंदोलन के 20वें दिन श्री राजेंद्र सिंह टोलिया, श्री भगवान राम, श्री गोपाल विश्वकर्मा एवं श्री रमेश राम क्रमिक अनशन पर बैठे। इससे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप बथ्याल, श्री रमेश कुमार, श्री राजेंद्र सिंह चौहान एवं भाकपा (माले) की नेता श्रीमती बिंदु गुप्ता ने पिछले दिन अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया।
आंदोलन के 20वें दिन भी आंदोलनकारियों का उत्साह और संघर्ष के प्रति उनका समर्पण देखते ही बन रहा था। लगातार जारी आंदोलन के बावजूद आंदोलनकारियों के हौसले बुलंद हैं और वे अपनी मांगों को लेकर दृढ़ संकल्पित हैं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाना, गौला नदी पर स्थायी तटबंध का निर्माण करवाना तथा अन्य मांगों का समाधान क्षेत्र की जनता के हित में अत्यंत आवश्यक है। इसके बावजूद सरकार द्वारा मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा है। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र ही आंदोलनकारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं उग्र किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, गुरदयाल सिंह मेहरा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप बथ्याल, महामंत्री प्रकाश कापड़ी, रमेश कुमार, राजेंद्र सिंह चौहान, लक्ष्मण धपोला, राजपाल, चंचल मेहता, हरीश बिशौति, भाकपा (माले) नेता विमला पाल, नैन सिंह कोरंगा, रंजीत सिंह कनवाल, गोविंद बल्लभ भट्ट, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की पुष्पा आर्या, हर्ष बिष्ट, मूलचंद कोरी, सचिन कठायत, ललित जोशी सहित दर्जनों आंदोलनकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।