अयोध्या नगरी में भव्य दीपोत्सव आज, सरयू नदी के पावन घाट पर 26लाख दीपक होंगे रोशन , पढ़िए कब कितने बजे क्या होंगे कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें

दीपावली का उल्लास पूरे देश में दिखाई दे रहा है अयोध्या में लगभग 500 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद भव्य श्री राम मंदिर का उद्घाटन हुआ उसके बाद भव्य दीपोत्सव कीजोरदार तैयारी की जारी है सरयू नदी के घाट पर 70 एकड़ जमीन पर 26 लाख दीपक रोशन किए जाएंगे विश्व में होने वाला अब तक का यह सबसे बड़ा धार्मिक उत्सव माना जा रहा है खास बात यह है कि 6 देश के कलाकार भी अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरने आएंगे शाम 6:00 बजे मां सरयू के तट पर भव्य आरती के बाद शाम 6:25 पर भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम होगा

उससे पूर्व दोपहर 2:30 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे उसके बाद भरत मिलाप का मंचन दिखाया जाएगा भरत मिलाप के मंचन के बाद भगवान श्री राम के स्वरूपों की पूजा होगी उसके बाद उनका प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया जाएगा 70 एकड़ भूमि में होने वाले भव्य महोत्सव के लिए 30000 स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं प्रभु श्री राम के दर्शन स्थल को भव्य दिव्य रूप दिया जा रहा है रामलला का दरबार फूलों से सजाया गया है प्रभु राम की नगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव को लेकर कलयुग में भी त्रेता युग का दर्शन दिखाई देगा सरयू की ऐतिहासिक आरती में हजारों लोगों की रहने की संभावना है

Advertisement
Ad