एआर पी स्कूल में बाल कवि संगोष्ठी का भव्य आयोजन

ख़बर शेयर करें

जनपद नैनीताल के हल्दूचौड़ स्थित अति प्रतिष्ठित स्कूल ए आर पी सीनियर सेकेंडरी मे बाल कवि संगोष्ठी का भव्य एवं प्रेरणा दायी आयोजन किया गया इस साहित्यिक आयोजन में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा आत्मविश्वास और मंचीय कौशल को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष प्रख्यात हास्य कवि गौरव त्रिपाठी रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कवयित्री गायत्री जोशी की गौरवमयी भूमिका रही

स्कूल में अध्यनरत बाल कवियों ने अपनी मौलिक रचनाओं से उपस्थित श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया प्रतियोगिता में कक्षा 9 के छात्र मोहित ने सभागार, दिव्यांशु ने एआई और हम, तथा शशांक ने नानी की कहानी से टेक्नोलॉजी तक शीर्षक पर कविता प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया द्वितीय स्थान पर कक्षा 11 के छात्र सूरज ने तुम मुझको कब तक रोकोगे तथा कक्षा 11 की छात्रा भूमिका ने कृष्ण शीर्षक पर कविता प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तृतीय स्थान पर कक्षा 11 की छात्रा इशिता ने आत्मविश्वास हिताक्षी की मेहनत एवं शुभम की मोबाइल और पढ़ाई कविता रही सभी प्रतिभागियों ने विषय चयन, भाव प्रस्तुति और लयवद्ध पाठ में उत्कृष्टता का परिचय दिया मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बच्चों की रचनात्मक एवं आत्मविश्वास की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा निरंतर लेखन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र पांडे जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम अब समय-समय पर होते रहेंगे जिससे विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार आएगा साथ ही उन्होंने विद्यालय में साहित्य, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों को निरंतर प्रोत्साहित करने का भी आश्वासन दिया इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय वीर सैनिक स्कूल के प्रबंधक वसंत पांडे एन एस टेक्नोलॉजी सेंटर के मैनेजिंग डायरेक्टर नवीन जोशी ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट चिंतामणि पांडे बाला दत्त खोलिया , विद्यालय के प्रधानाचार्य गोकुल सिंह समन्वयक तुलसी सूंठा समेत विद्यालय के शिक्षक ,स्टाफ एवं शिक्षार्थी उपस्थित रहे