रंग लाया समाजसेवी विशाल वर्मा का प्रयास, महिला चिकित्सालय में सुधरी सफाई व्यवस्था
हल्द्वानी: 23 अक्टूबर 2026 को समाजसेवी विशाल वर्मा एवं धर्मपत्नी पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा द्वारा हल्द्वानी महिला हॉस्पिटल मै अव्यवस्थाओं को लेकर गंदा बदबूदार शौचालय, साफ सफाई, जच्चा बच्चा वार्ड मै कॉकरोच निकलने का एक विडियो बनाकर सोशल मीडिया मै वायरल हुई थी
उसके बाद प्रशासन हरकत मै आया प्रशासन द्वारा महिला हॉस्पिटल मै दवाई का छिड़काव एवं जच्चा बच्चा मै साफ सफाई करवाई गई
विशाल वर्मा ने बताया वीडियो बनाने का मकसद सिर्फ इतना था महिला हॉस्पिटल हो या अन्य सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था ठीक की जाए अस्पतालों में स्वच्छ पीने का पानी, स्वच्छ शौचालय , सरकारी अस्पतालों मै साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जायें
पिछले दिनों समाजसेवी विशाल वर्मा एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा द्वारा महिला हॉस्पिटल मै जच्चा बच्चा वार्ड मै कॉकरोच निकालने, साफ सफाई ,शौचालय मै गंदगी को लेकर आवाज उठाई गई थी जिसमें राजकीय महिला चिकित्सालय महिला हॉस्पिटल के जच्चा बच्चा वार्ड मै साफ सफाई , गंदगी और कॉकरोच निकालने को लेकर गंभीर आरोप लगाये थे
जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने तत्काल कारवाही करते हुए महिला हॉस्पिटल समेत जच्चा बच्चा वार्ड मै दवाई का छिड़काव एवं साफ सफाई करवाई गई है
महिला हॉस्पिटल मै साफ सफाई की जा रही है महिलाओं की प्रसव होने के बाद जिस वार्ड मै महिला व नवजात शिशु को शिफ्ट किया जाता है उस पूरे वार्ड मै साफ सफाई नहीं की जाती साथ ही पूरे जच्चा बच्चा मै कॉकरोच दिखाई दे रहे है महिला एवं नवजात बच्चे के बेड मै कॉकरोच निकल रहे है महिलाएं बच्चे गंदगी में रहने को मजबूर थी
पूरे कुमाऊं एवं नैनीताल जिले से अनेकों गर्भवती महिलाएं प्रसव करवाने महिला हॉस्पिटल पहुंचती है उसके बाद भी प्रशासन द्वारा साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है ! जच्चा बच्चा वार्ड के महिला शौचालय मै बदबू ही बदबू चारों और गंदगी दिखाई दे रही साथ ही गर्भवती महिलाएं गंदगी मै शौचालय जाने को मजबूर है
प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया है समय समय निरीक्षण किया जायेगा अस्पतालों की व्यवस्था ठीक की जायेगी हॉस्पिटल में स्वच्छ पीने का पानी, स्वच्छ शौचालय , जच्चा बच्चा वार्ड मै साफ सफाई,का विशेष ध्यान रखा जायें


पूर्व सीएम हरीश रावत के दौरे को सफल बनाने में जुटे कांग्रेसी