धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व,हवन अनुष्ठान भंडारे का आयोजन

ख़बर शेयर करें

गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न देवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा श्रद्धालुओं ने देवादिदेव भोलेनाथ एवं अपने इष्ट देव आराध्या की पूजा अर्चना कर सर्व मंगल का आशीर्वाद प्राप्त किया नगर के फलाहारी आश्रम में इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद प्राप्त कर अपने जीवन को सफल एवं सार्थक बनाया यहां सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब दिखाई दिया सुबह विद्वान आचार्यों द्वारा हवन अनुष्ठान संपन्न कराए गए ब्रह्मलीन गुप्त पुरी महाराज प्रयाग पुरी माई महाकाल पुरी महाराज सेवापुरी माई की समाधि पर श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा पुष्प अर्पित किए गए

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल

तत्पश्चात हवन स्थान के बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ यहां मंदिर के महंत केशवानंदपुरी महाराज रवि नंदन पुरी माई मुख्य कार्यकर्ता अनिल कुमार सिंह अशोक गिरी भवानी शंकर तिवारी राज किरन सेतिया ओमपाल कश्यप सुभाष नागर आदि मौजूद रहे उधर अष्टादशभुजा महालक्ष्मी मंदिर में भी हवन अनुष्ठान के कार्यक्रम किए गए तथा कल से महाशिवपुराण का आयोजन होगा यहां महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति जी महाराज द्वारा अनेक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए गायत्री शक्तिपीठ में सवा लाख जप का अनुष्ठान किया गया अवंतिका मंदिर में भी सुबह से भक्तों का सैलाब दिखाई दिया इसके अलावा क्षेत्र के हिरन बाबा मंदिर बिंदेश्वर महादेव मंदिर में भी गुरु पूजन का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया

Advertisement