हल्द्वानी के प्रमुख समाजसेवी विशाल वर्मा एवं अंजलि वर्मा ने डीएम को ज्ञापन देकर की यह महत्वपूर्ण मांग

ख़बर शेयर करें

समाजसेवी विशाल वर्मा पूर्व पार्षद प्रत्याशी समाजसेवी अंजलि वर्मा ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल जी से मुलाकात की ज्ञापन सौंपा

समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया कैंची धाम ट्रस्ट द्वारा करोड़ो के दान से भक्तों के लिए धर्मशाला निर्माण और भण्डारा व्यवस्था हो और दान के पैसों से कैंची धाम मै आने वाले श्रद्धालुओं व भक्तजनों के रहने व खाने की व्यवस्था हो ,
श्रद्धालुओं व भक्तजनों से 4 हज़ार से 5 हज़ार रुपए प्रति दिन के हिसाब रूम दिये जा रहे, साथ ही श्रद्धालुओं से खाने पीने के नाम पर दोगुने पैसे वसूले जा रहे है करोड़ों की दान के बाद भी भक्तजनों से खुली लूट की जाती है कैंची धाम मंदिर के आस पास के दुकान दार रात होते ही 1 किलोमीटर के अंतर्गत
मांस और शराब सेवन करवाते है कैंची धाम पवित्र स्थान शराब और मांस का सेवन पूर्ण रूप से प्रतिबंध हो ,कैंची धाम की पवित्र शिप्रा नदी में होटल और रेस्टोरेंट सीवर डालने वाले होटल, रेस्टोरेंट कठोर कारवाही हो ..

यह भी पढ़ें 👉  आज का पंचांग एवं राशिफल

पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने बताया कैंची धाम में होटल से लेकर प्रसाद,फोटो,मूर्ति,प्रसाद,कंबल और खाने पीने की चीजों के मनमाने दाम वसूले जाने पर रोक लगे , साथ ही कैंची धाम में अवैध रूप से होटलो के निर्माण कार्य हो रहे है बिना एनओसी बने निर्माण की जॉच कर कठोर कार्रवाई की जाये
बाबा नीम करोली महाराज जी के वीवीआईपी दर्शन करने दौरान श्रद्धालुओं , भक्तजनों के साथ भेदभाव, निंदनीय व दुर्व्यवहार किया जाता है वीवीआईपी दर्शन के दौरान अन्य श्रद्धालुओं , भक्तजनों के साथ भेदभाव, निंदनीय व दुर्व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है