विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट के जन्मोत्सव यहां हुआ हवन अनुष्ठान
विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट के जन्म दिवस पर आज अष्टादशभुजा महालक्ष्मी मंदिर बेरी पड़ाव में हवन यज्ञ अनुष्ठान कर उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई तथा समस्त क्षेत्र वासियों को सर्व मंगल प्रदान करने की भी माता रानी से मन्नतें मांगी गई उल्लेखनीय है कि विधायक भाजपा के चुनाव प्रचार में हरियाणा स्टेट में है आज वहां मतदान होना है उनके शुभचिंतकों समर्थकों ने बड़ी संख्या में आज यहां अष्टादशभुजा महालक्ष्मी मंदिर पहुंचकर स्वामी सोमेश्वर यति जी से आशीर्वाद लिया तथा हवन अनुष्ठान का आयोजन कर विधायक डॉ मोहन बिष्ट के दीर्घायु होने की प्रार्थना की इधर दूरभाष पर विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने समस्त क्षेत्र वासियों को नवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामना देते हुए उनके शुभचिंतकों द्वारा दिए जा रहे जन्म दिवस की शुभकामनाएं पर सभी का आभार व्यक्त किया है

मुख्य रूप से विधायक जी की पत्नी श्रीमती चंद्रिका बिष्ट के अलावा प्रवीण सिंह दानू बच्ची सिंह रावत कमलेश कवड़वाल एडवोकेट राजीव बिरखानी दिनेश खुलवे कुंवर सिंह समेत अनेकों क्षेत्रवासी मौजूद रहे


मिड डे मील की खराब गुणवत्ता पर नाराज हुए सीडीओ नैनीताल
भारतीय वीर सैनिक स्कूल हल्दूचौड़ में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन
हल्द्वानी और लोहाघाट विधानसभा सीट से राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर ने पेश की दावेदारी