भाजपा नेता ने पूरा किया संकल्प, जहां से पाया अक्षर ज्ञान वहां कराया यह बड़ा काम

ख़बर शेयर करें

भाजपा प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं दिशा के डायरेक्टर रहे देवेंद्र सिंह बिष्ट ने अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए उस विद्यालय के लिए बड़ा काम कर दिया जिसकी छांव तले उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण कर अक्षर ज्ञान अर्जित किया भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट ने हल्दूचौड़ प्राइमरी पाठशाला दीना से अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की ,समय बदला परिस्थितियां बदली मगर एक चीज नहीं बदली वह उनकी स्कूल के प्रति जुड़ी सुनहरी यादें

और स्कूल के प्रति अटूट निष्ठा एवं प्रेम,। देवेंद्र बिष्ट बताते हैं कि उन्हें बस यही ध्यान रहता था कि कभी बड़े होकर वे इस विद्यालय के लिए कुछ ना कुछ अवश्य करेंगे और ईश्वर ने उन्हें इस लायक बनाया कि उन्होंने समाज में अच्छी प्रतिष्ठा कमाई तथा राजनीतिक रूप से भी ख्याति अर्जित की इसका लाभ उन्होंने विद्यालय को दिलाया तथा जिला खनन न्यास से प्राइमरी स्कूल दीना हल्दूचौड़ के हाल निर्माण हेतु 13 लाख 52500 की धनराशि स्वीकृत करवाई दीना प्राइमरी स्कूल के बच्चों के बैठने के लिए हॉल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत समस्त टीचर्स स्टाफ एवं अभिभावकों ने देवेंद्र बिष्ट का आभार व्यक्त किया है तथा उनके उत्तरोत्तर सफल जीवन की कामना की है

Advertisement
Ad Ad Ad