महान क्रांतिकारी समाज सुधारक हरि प्रसाद टम्टा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
दलित शोषित वंचितों को न्याय दिलाने वाले महान क्रांतिकारी स्वर्गीय हरी प्रसाद टम्टा की पावन पुण्यतिथि पर उन्हें आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर कार्यालय में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडे ने कहा कि स्वर्गीय हरिप्रसाद टम्टा का संपूर्ण जीवन दलित शोषित व वंचित समाज के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने में समर्पित रहा उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता एवं सौहार्द को बनाए रखने के लिए स्वर्गीय हरी प्रसाद टम्टा के पदचिन्हों पर चलना नितांत आवश्यक है इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा बीना जोशी मीना कपिल कमलेश यादव हेमंत पांडे शाहिद सिद्दीकी विनय रजवार राजपाल नरेश चौधरी आदि मौजूद रहे
आस्था के धाम में श्रीमद् भागवत महापुराण के 1100 मूल पाठ का आयोजन