यहां रोड से 100 फिट नीचे गिरा खड़िया से भरा कैंटर चालक परिचालक की जान बची
रानीखेत द्वाराहाट मार्ग पर रानीखेत से करीब 8 किलोमीटर दूर एक कैंटर के रोड से करीब 100 फिट नीचे गहरी खाई में गिर जाने से यातायात पूरी तरह अवरुद्ध है फिलहाल कैंटर को दो क्रेन की मदद से जैसे तैसे रोड तक लाया गया है लेकिन पूरी तरह से रोड पर अभी नहीं आ सका है दोनों तरफ जबरदस्त वाहनों की लाइन लगी है

प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक खड़िया से भरा कैंटर द्वाराहाट से रानीखेत की ओर आ रहा था कि रानीखेत से 8 किलोमीटर पूर्व ब्रेक फेल हो जाने की वजह से वह ढलान पर असंतुलित हो गया और करीब 100 फिट नीचे चला गया नीचे चीड़ के पेड़ पर रुकने से कैंटर में सवार ड्राइवर एवं हेल्पर दोनों की जान बच गई हालांकि उन्हें चोट आई है इस बीच केंटर को निकालने के प्रयास युद्ध स्तर पर जारी है दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी है फिलहाल मौसम सही होने से काम युद्ध गति से जारी है
पर्यावरण विद डॉक्टर आशुतोष पंत ने हनुमान भक्तों को बांटे फलदार पौधे
कार रोड बिंदुखत्ता में दिल्ली सरकार का पुतला फूंका
भाजपा नगर अध्यक्ष तारा पांडे ने किया वार्ड नंबर एक आंगनवाड़ी केन्द्र में राष्ट्रीय पोषण महा अभियान का शुभारंभ
17 सितंबर को होगी बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम सुनवाई