एच सी एम स्कूल में मनाया गया होली रंगोत्सव
एच सी मेमोरियल स्कूल हल्दूचौड़ में होली रंगोत्सव धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक प्रधानाचार्य टीचर्स एवं बच्चों ने परस्पर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर मंगल कामनाएं दी स्कूल के बाल कलाकारों ने ढोल दमाऊ हारमोनियम तबला की थाप के बीच एक से बढ़कर एक बेहतरीन गीतों की प्रस्तुति कर समां बांध दिया प्रबंधक सौरभ पंत ने कहा कि होली का पर्व हमें अपनी महान पौराणिक संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने की सीख देता है और समाज में सामाजिक समरसता के माध्यम से प्रेम एवं सौहार्द कायम करने की भी सीख देता है यहां प्रधानाचार्य प्रकाश सिंह बोरा संगीतज्ञ जीवन चोपड़ा आशा बमेटा निर्मला बोहरा चरित कबड़वाल खष्टी धामी पिंकी पांडेय आदि मौजूद रहे
सामाजिक समरसता का प्रतीक है होली: घनश्याम रस्तोगी