इस वर्ष 2 मार्च को होगा होलिका दहन विस्तृत जानकारी दे रहे हैं ज्योतिषाचार्य पंडित त्रिभुवन उप्रेती

ख़बर शेयर करें

होलिका दहन—- इस बार होलिका दहन 3 मार्च को प्रदोष में पूर्णिमा ना होने से तथा ग्रहण होने के कारण 02 मार्च 2026 को होलिका दहन प्रदोष काल में किया जायेगा। भद्रा का पुच्छकाल रात्री 01 बजकर 26 मिनट से रात्री 02 बजकर 35 मिनट तक है इसमें कोई विवाद नही है। होलिका छरडी कुमाऊँ की परम्परा के अनुसार चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा 04 मार्च को होगी इस वर्ष कोई विवाद नही है। चंद्रग्रहण दिनांक 03 मार्च 2026 को ग्रस्तोदय के रूप में भारतीय समयानुसार सायं 6 बजकर 17 मिनट पर पूरे भारत वर्ष में दिखाई देगा इसका सूतक काल प्रातः 6=20 मिनट से शुरू हो जायेगा। चीर बंधन— 27 फरवरी को प्रातः 11,=32 बजे से पहले रंग धारण चीर बंधन हो जायेगा तत्पश्चात भद्रा प्रारम्भ हो जायेगी।।। पंडित त्रिभुवन उप्रेती संस्कार ज्योतिष भाग्य दर्पण नया बाजार हल्दूचौड हल्द्वानी लालकुआँ नैनीताल।।