सर्वे संतु निरामया की भावना के साथ सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ
सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लाल कुआं द्वारा नगर के होली ट्रिनिटी स्कूल में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है शुभारंभ के अवसर से ही बड़ी संख्या में लोगों का यहां पर जुटना शुरू हो गया है शिविर में अनेक प्रकार की सुविधा दी जा रही है तथा जाने-माने चिकित्सा विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं सेंचुरी पेपर मिल के सीओओ अजय कुमार गुप्ता ने शिविर का शुभारंभ किया यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक सर्वदमन चौधरी ने उनका स्वागत किया इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सेंचुरी पल्प पेपर मिल जन स्वास्थ्य के प्रति काफी गंभीर है और समय-समय पर बड़े स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं उनका यह भी कहना था कि समय-समय पर सेंचुरी पेपर मिल द्वारा जनकल्याण के अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और आगे भी जारी रहेगा इस अवसर पर महाप्रबंधक नरेश चंद्रा के अलावा भुवन पांडे आदित्य चौधरी पवन चौहान हेमंत नरूला लक्ष्मण खाती दीवान सिंह बिष्ट नरेश चौधरी रवि शंकर तिवारी डॉ राजकुमार सेतिया विनोद श्रीवास्तव के अलावा होली ट्रिनिटी स्कूल के टीचर्स स्टाफ के अलावा जाने माने चिकित्सा विशेषज्ञ भी मौजूद रहे
आज है कामदा एकादशी, पढ़िए इसका संपूर्ण महात्म्य